E-mail : vasudeomangal@gmail.com 

‘‘ब्यावर’ इतिहास के झरोखे से.......

✍वासुदेव मंगल की कलम से.......  ब्यावर सिटी (राज.)
छायाकार - प्रवीण मंगल (मंगल फोटो स्टुडियो, ब्यावर)

2024 नये साल की शुभकामना सन् 2023 में ब्यावर को जिले का गौरव मिला
समयिक : वासुदेव मंगल - ब्यावर सिटी व जिला (राज.)

सन् 1836 में ब्यावर स्थापना से मेरवाड़ा बफर स्टेट रहा। इसमें आबूरोड़, भीम, बदनोर, टाटगढ़, बिजयनगर, मसूदा और नया नगर वर्तमान में ब्यावर नाम तहसीलें (परगने) शामिल रही। निनान्वें साल की लीज की अवधि के समाप्ति पर भीम उदयपुर में बदनोर भीलवाड़ा में और आबूरोड़ सिरोही में चले जाने से मेरवाड़ा स्टेट का आकार छोटा हो जाने से इसे भी अजमेर अंग्रेजी रियासत के साथ इसका नाम अजमेर मेरवाड़ा स्टेट कर दिया गया।
इस दरम्यान भारत स्वतन्त्र हो गया। फलस्वरूप इसका नाम अजमेर राज्य कर दिया गया। मेरवाड़ा अर्थात् ब्यावर को अजमेर का जिला बना दिया गया। भारत के प्रथम आम चुनाव में 1952 से ब्यावर मेरवाडा बफर स्टेट से डिग्रेड होकर डिस्ट्रीक्ट, अजमेर स्टेट कहलाने लगा। 1 नवम्बर में राजस्थान प्रदेश में अजमेर मेरवाड़ा के विलय के समय 1956 में ब्यावर को राजस्थान का जिला बनाया जाना था। बावजूद इसका राजनैतिक कद कम करते हुए जबरिया ब्यावर को सब डिविजन बना दिया गया। इस बात को सन् 2023 में छासठ वर्ष से भी अघिक समय हो गया। 17 मार्च सन् 2023 में ब्यावर को जिले के दर्जे में पुनः अपग्रेड किया गया।
लेखक ने सन् 1990 में तत्कालिन ब्यावर एस डी एम डा. श्री बी. शेखर के आग्रह पर चार पेज का ब्यावर का इतिहास लिखा तब ब्यावर के राजनैतिक कलेवर के अतीत का पता चलने पर लेखक द्वारा तैंतिस साल से ब्यावर को जिला बनाये जाने के प्रयास निरन्तर निर्बाध रहे। लेखक को इस बात की खुशी है कि आखिकार राजस्थान प्रदेश की सरकार को देर से ही सही, परन्तु ब्यावर के अतीत के राजनैतिक कद के महत्व की समझ आई और सन् 2023 में ब्यावर को उसका छीना गया राजनैतिक गौरव वापिस ब्यावर के जिले की घोषणा कर लौटा दिया।
खुशी के इस पल पर ब्यावर का जागरूक नागरिक लेखक राजस्थान के मुख्य मन्त्रीजी का आभार मानते हुए तह दिल से शुक्रिया अदा करते है। अतः साल 2023 का वर्ष ब्यावर जिले के विकास का आधार वर्ष कहलायेगा।
अतः 2023 का साल जो आज विदा हो रहा है रात्री को 11 बजकर 59 मिनट 59 सेकिण्ड पर जो ब्यावर के इतिहास में एक यादगार पल रहेगा। रात्री को ठीक 12 बजे 2024 आने वाले साल का अभिनन्दन नया 2024 का ईसवी सन् दुनिया के लिए मंगलमय हो इस शुभकामनाओं के साथ ब्यावर जिले के निवासियों को लेखक की ढे़र सारी शुभकामनाएँ। आप चुस्त रहे स्वस्थ्य रहे दुरूस्त रहे। राम राज में 2024 को ब्यावर अपनी खोये हुए विकास को पुनः प्राप्त करेगा ऐसी उम्मीद लेखक को है।
ब्यावरहिस्ट्री डाट काम परिवार की इस अवसर पर ढे़र सारी बधाईंयां।
 
 
इतिहासविज्ञ एवं लेखक : वासुदेव मंगल
CAIIB (1975) - Retd. Banker
Follow me on Twitter - https://twitter.com/@vasudeomangal
Facebook Page- https://www.facebook.com/vasudeo.mangal
Blog- https://vasudeomangal.blogspot.com

E mail : praveemangal2012@gmail.com 

Copyright 2002 beawarhistory.com All Rights Reserved